<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 20, 2026

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का बघौली ब्लॉक में आयोजित हुआ कैंप

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बघौली ब्लॉक सभागार में जागरूकता एवं पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त एवं कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जिसे परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने योजना की पात्रता बताते हुए कहा कि आवेदक की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त कौशल प्रशिक्षण योजना, आईटीआई, पॉलीटेक्निक अथवा खादी ग्रामोद्योग विभाग से प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदन केवल विभागीय पोर्टल msme.up.gov.in⁠� पर ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। जनपद के लिए 1600 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

खण्ड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने कहा कि यह योजना बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से योजना का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages