<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 20, 2026

फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी ओम प्रकाश मिश्रा उर्फ राकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर अंगूठे का क्लोन तैयार कर अवैध अंकपत्र, आधार कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता था। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से चिलुआताल क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में गोरखनाथ क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ मारपीट, चोरी, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 भावेश कुमार सिंह, कांस्टेबल आकाश सिंह और कांस्टेबल शैलेश प्रताप आनंद शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages