<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

गोरखपुर भाजपा महानगर अध्यक्ष बने रमेश प्रताप गुप्ता


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठन ने गोरखपुर महानगर की कमान रमेश प्रताप गुप्ता को सौंपी है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। रमेश प्रताप गुप्ता वार्ड अध्यक्ष से लेकर महानगर महामंत्री (युवा मोर्चा), पार्षद, महानगर महामंत्री तथा वर्तमान में महानगर उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने पदभार ग्रहण से पूर्व गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे माधव धाम संघ कार्यालय पहुंचे तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
उनकी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद रवि किशन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायकगण विपिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव, प्रदीप शुक्ला सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।
महानगर संगठन के पदाधिकारियों में महामंत्री अच्युतानंद शाही, ओम प्रकाश शर्मा, इन्द्रमणि उपाध्याय, रणविजय शाही, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, पदमा गुप्ता, रजुला रावत, अनुपमा पांडेय, अवधेश अग्रहरि, अशोक गुप्ता, रणविजय सिंह, मुन्ना, दिनेश जायसवाल, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह, मनोज अग्रहरि, शिवम पाण्डेय, गौरव तिवारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में महानगर संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में भाजपा को नई ऊर्जा मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages