<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

बस्ती–महुली रोड पर झाड़ियों की समस्या से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने सफाई की उठाई मांग


महादेवा ( बस्ती )। बस्ती–महुली मार्ग पर महादेवा से बोकनार पुल तक सड़क किनारे उगी और झुकी हुई झाड़ियां अब दुर्घटनाओं का कारण बनती जा रही हैं। ककरौली गांव और गौरा उपाध्याय क्षेत्र में स्थिति अधिक गंभीर है, जहां घनी झाड़ियों के कारण वाहन चालकों को मोड़ और सामने से आने वाला यातायात स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय तो किसी तरह आवागमन हो जाता है, लेकिन रात के समय यह मार्ग बेहद जोखिम भरा हो जाता है। झाड़ियों के कारण दृश्यता बाधित होने से वाहन चालकों को अचानक सामने आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर पहले भी हादसों में जनहानि और गंभीर चोटें दर्ज की जा चुकी हैं।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह मार्ग महत्वपूर्ण है और इसी रास्ते से प्रतिदिन प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों का आवागमन होता है, इसके बावजूद सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं कराई जा रही है। इससे लोगों में असंतोष व्याप्त है।
बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण ग्रामीणों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते झाड़ियों की कटाई नहीं की गई तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। बारिश के दौरान जलभराव और झाड़ियों के बढ़ने से सड़क और अधिक खतरनाक हो जाएगी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने का आग्रह किया है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages