<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 28, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


गोरखपुर। “विश्व पर्यावरण दिवस” के उपलक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे पर 15 मई से 05 जून 2026 तक चलाये जा रहे ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान’ के चौदहवें दिन गुरुवार को मुख्यालय तथा विभिन्न मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, कॉलोनियों और चिकित्सालयों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
लखनऊ मंडल में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान यात्रियों और कर्मचारियों को सफाई, हरियाली, ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को पानी की बोतलों का पुनः उपयोग करने तथा बोतल क्रशर मशीनों के प्रयोग की जानकारी दी गई। स्टेशन परिसर में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। ऐशबाग स्टेशन पर ई-वेस्ट के उचित निस्तारण के बारे में जानकारी दी गई।
वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की देखरेख में कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रमुख स्टेशनों पर व्यायाम कार्यक्रम, पौधारोपण एवं पौधों का वितरण किया गया। मंडलीय कार्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कपड़े और जूट बैग वितरित किये गये तथा प्लास्टिक कचरे को कम करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
इज्जतनगर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा की निगरानी में ‘हरित एवं सतत रेलवे संचालन’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत स्टेशन परिसरों, कॉलोनियों और रेलवे भूमि पर पौधारोपण किया गया। कासगंज स्टेशन पर नवज्योति नृत्य नाट्य संस्था, बरेली द्वारा ‘एक कदम पर्यावरण की ओर’ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने प्लास्टिक प्रदूषण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में यात्रियों, रेल कर्मचारियों, वेंडरों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चलाया जा रहा ‘विश्व पर्यावरण दिवस अभियान’ स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages