वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से गोरखपुर के बीच 01079/01080 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन निर्धारित अवधि में कुल 62 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
01079 मुम्बई-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 22:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ऊरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती व खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन सुबह 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 01080 गोरखपुर-मुम्बई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई से 17 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 14:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, ऊरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे व दादर होते हुए तीसरे दिन 00:40 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआर के 02 कोच शामिल रहेंगे।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से ग्रीष्मकाल में यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
No comments:
Post a Comment