<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 1, 2026

गोरखपुर में भव्य पुस्तक विमोचन व साहित्यकार सम्मान समारोह आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शहर के डिप्लोमा इंजीनियर सभागार में भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया तथा साहित्य, समाज और सेवा क्षेत्र से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कवयित्री एवं महिला शाखा की महामंत्री डॉ. सरिता सिंह की पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी उपस्थित रहीं।

विशिष्ट अतिथियों में प्रो. वेद प्रकाश पांडे, क्रीड़ा भारती की अध्यक्ष अंजू सिंह, प्रेमलता रसबिंदु, कुंदन वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में चेतना परिषद के मांधाता सिंह, जगनयन सिंह, सरदार जसपाल सिंह, व्यापारी विशाल गुप्ता, डॉ. विशाल श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह तथा कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री मदन मुरारी, ई. सौरभ श्रीवास्तव एवं सह मंत्री अनूप श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साहित्यकारों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। मंच से वक्ताओं ने साहित्य की सामाजिक भूमिका, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह आयोजन गोरखपुर की साहित्यिक परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages