बस्ती। जिला महिला अस्पताल बस्ती में 102 एवं 108 एंबुलेंस कर्मियों के लिए चल रही मंडल स्तरीय क्लस्टर ई.एम.टी. प्रशिक्षण का महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस ने एंबुलेंस स्टाफ के कार्य-कौशल, आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय तथा मरीज प्रबंधन के तौर-तरीकों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को रेफर करते समय विशेष सावधानी बरतें एवं अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को मरीज की स्थिति और दिए गए प्राथमिक उपचार की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। आरटीए (दुर्घटना) मामलों में एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम मानक अनुसार रखने, हेड इंजरी केस में मरीज की सही पोजिशनिंग तथा उल्टी की स्थिति में एयरवे को सक्शन द्वारा साफ रखने पर भी जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर व महाराजगंज जिले के ई.एम.टी. द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों की सराहना भी की गई। इस अवसर पर ट्रेनर आलोक त्रिपाठी, प्रोग्राम मैनेजर पवन कुमार डंपी और सूर्यांश श्रीवास्तव ,जिला एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर आशीष, राधेश्याम, एवं क्वालिटी इंस्पेक्टर अमित यादव उपस्थित रहे।
Friday, May 15, 2026
महिला चिकित्सा अधिकारी ने ईएमटी प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण

Tags
# उत्तर प्रदेश
Share This
About VOICE OF BASTI
उत्तर प्रदेश
Tags
उत्तर प्रदेश
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Templatesyard is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates which are professionally designed and perfectlly seo optimized to deliver best result for your blog.

No comments:
Post a Comment