<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, May 23, 2026

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, खेल-खेल में सीखने का मिला अवसर


गोरखपुर। बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल, भगवानपुर फर्टिलाइजर कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप एवं खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ हुआ। 23 मई से 27 मई तक चलने वाले इस समर कैंप का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक किया जा रहा है। कैंप में 3 से 12 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के प्रबंधक डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने मां सरस्वती के पूजन एवं क्रीड़ा परिसर का फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय के निर्देशन तथा शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी, बेबी एवं रुचिता के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। समर कैंप के पहले दिन बच्चों का उत्साह और ऊर्जा आकर्षण का केंद्र रहा।
प्रबंधक डॉ. कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि समर कैंप बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। वहीं प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर दिया जा रहा है, जिससे उनका मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास हो सके।
समर कैंप के दौरान नृत्य, संगीत, चित्रकला, रंग भराई, दौड़ प्रतियोगिता, फुटबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा व्यक्तित्व विकास, कहानी वाचन, भाषण कला, दिमागी खेल एवं टीमवर्क जैसी गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आकर्षक पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages