वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए 09157/09158 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस से 03 मई 2026 को तथा गोरखपुर से 04 मई 2026 को चलाई जाएगी।
09157 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 03 मई को बान्द्रा टर्मिनस से 00:30 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष गाड़ी 04 मई 2026 को गोरखपुर से 20:30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, मैलानी, पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली सिटी, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत और वापी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए बोरीवली 11:30 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 18 कोच, एक एलएसएलआरडी तथा एक जनरेटर सह लगेज यान सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment