<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

मिशन शक्ति 5.0 : बहू-बेटी सम्मेलन के लिए थानावार रोस्टर जारी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत बस्ती पुलिस द्वारा माह मई 2026 के लिए बहू-बेटी सम्मेलन का थानावार रोस्टर जारी किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बहू-बेटियों को अधिक से अधिक जागरूक करना है।

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के मार्गदर्शन में जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस पहल के तहत प्रत्येक माह रोस्टर बनाकर बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखी, महिला चौकीदार तथा मिशन शक्ति केंद्र की महिला टीम गांवों में जाकर बहू-बेटियों को एकत्रित करती हैं और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देती हैं। साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित विषयों पर जागरूक करते हुए घरेलू हिंसा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जाता है।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं की समस्याओं को भी सुना जाता है और उनके समाधान के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। बस्ती पुलिस द्वारा जारी इस रोस्टर के अनुसार मई 2026 में प्रत्येक रविवार को विभिन्न थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं तक जागरूकता पहुंचाई जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages