<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो स्क्वाड ने महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 03 मई 2026 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों एवं संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया, जिनमें 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा) तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट www.cybercrime.gov.in⁠� शामिल हैं।

पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध के खिलाफ निडर होकर आवाज उठाएं और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages