गोरखपुर। थाना पिपराइच पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन बज्र” अभियान के अंतर्गत की गई।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना पिपराइच में पंजीकृत मुकदमा संख्या 880/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त मुरलीधर चौहान और अभियुक्ता रीमा चौहान को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी और साजिश जैसे संगीन मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना पिपराइच की पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment