<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 5, 2026

ज्येष्ठ के प्रथम मंगलवार पर मानसरोवर मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, लोककल्याण की कामना


गोरखपुर। सामाजिक व धार्मिक संस्था विद्वत् जनकल्याण समिति के तत्वावधान में मानसरोवर मंदिर परिसर में ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार के अवसर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संरक्षक पं. अश्वनी कुमार मिश्र (ज्योतिर्विद) ने की, जबकि संचालन महामंत्री पं. बृजेश पाण्डेय (ज्योतिषाचार्य) ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री हनुमान जी महाराज के षोडशोपचार पूजन-अर्चन से हुआ। इसके उपरांत लड्डू, चना व गुड़ का भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने बजरंग बली की विधिवत आराधना की। उपस्थित विद्वानों ने लोक व जनकल्याण की कामना के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर पं. अश्वनी कुमार मिश्र ने ज्येष्ठ मास के मंगलवार की महत्ता बताते हुए कहा कि इसी दिन भगवान हनुमान का प्रभु श्रीराम से प्रथम मिलन हुआ था, इसलिए इसे ‘बड़ा मंगलवार’ के रूप में मनाया जाता है। वहीं पं. बृजेश पाण्डेय ने बताया कि इसी दिन हनुमान जी को अमरत्व का वरदान प्राप्त हुआ था, जिसके कारण इस माह के सभी मंगलवार विशेष फलदायी माने जाते हैं।
कोषाध्यक्ष पं. शेषमणि पाण्डेय एवं पं. वैद्यनाथ द्विवेदी ने कहा कि ज्येष्ठ मास के प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करने से पूरे वर्ष के मंगलवारों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पं. अश्वनी कुमार मिश्र, पं. बृजेश पाण्डेय, पं. शेषमणि पाण्डेय, पं. वैद्यनाथ द्विवेदी, पं. अश्विनी कुमार त्रिपाठी, पं. ब्रह्मानंद मिश्र, पं. राममगन पाण्डेय, पं. रामप्रताप मिश्र, पं. दिवाकर दूबे, पं. प्रकाश मिश्र, पं. दिलीप शुक्ल, पं. अजय तिवारी, महंत मुकेश गिरी, पं. अभिषेक तिवारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages