<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत “बहू-बेटी सम्मेलन”, महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर में “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा से जुड़े मामलों के समाधान और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस टीम द्वारा पंपलेट वितरित कर जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति विश्वास और सुरक्षा का वातावरण मजबूत करना है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages