गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं पुलिस बल द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनों एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु वीमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपात सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए।

No comments:
Post a Comment