<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 17, 2026

लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को बड़ी राहत : नया निःशुल्क प्रतीक्षालय शुरू


लखनऊ। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 (ऐरावत हेरिटेज इंजन के निकट) पर लगभग 70 व्यक्तियों की क्षमता वाला अस्थाई निःशुल्क यात्री प्रतीक्षालय आरम्भ किया गया है।
इस प्रतीक्षालय में यात्रियों के लिए बैठने की आरामदायक व्यवस्था के साथ-साथ टॉयलेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, पंखे एवं मेज़ जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह व्यवस्था विशेष रूप से यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान बेहतर सुविधा और आराम प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
रेल प्रशासन के अनुसार यह कदम स्टेशन पर यात्री सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

No comments:

Post a Comment

Pages