वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह ने बताया कि जनपद में चलाए गए प्रवर्तन अभियान के दौरान 6 स्कूली वाहन फिटनेस व परमिट फेल पाए गए। इन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस चौकी कांटे एवं बखिरा थाने में निरुद्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से ही स्कूल प्रबंधकों को आवश्यक पपत्र सही कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन एक माह की मोहलत के बाद भी 143 स्कूली वाहन बिना मानक पपत्र के संचालित होते पाए गए, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
इस प्रवर्तन कार्यवाही में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती सुरेश कुमार मौर्य, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंह एवं प्रवर्तन स्टाफ शामिल रहा।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment