<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 1, 2026

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 5 दंपत्तियों में हुआ सुलह समझौता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र द्वारा “टूटते परिवारों को जोड़ने की एक पहल” के तहत 5 दंपत्तियों को आपसी सुलह समझौते के बाद पुनः साथ रहने के लिए राज़ी कराया गया।

महिला थाना पुलिस टीम के समक्ष इन सभी पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उनके रिश्ते कई महीनों से खराब थे और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के प्रयासों और समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक माहौल बना और अंततः सभी 5 जोड़े साथ रहने के लिए सहमत हो गए।

महिला थाना परिसर में विधिवत सुलह समझौता कराया गया, जिसके बाद सभी दंपत्तियों को राज़ी-खुशी एक साथ विदा किया गया। महिला थाना की इस पहल को सामाजिक दृष्टि से सराहनीय माना जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages