वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में दुबौलिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शान्ति भंग की आशंका को लेकर कुल 11 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैयालाल (26 वर्ष) व राम केवल (48 वर्ष) निवासी धर्मूपुर, शेर अली (59 वर्ष) व देवव्रत सिंह (48 वर्ष) निवासी धर्मूपुर, किशोरी (55 वर्ष), सन्दीप (21 वर्ष) व मिठाई लाल (45 वर्ष) निवासी भटपुरवा, नियाज अहमद (37 वर्ष) व मोहम्मद फिरदोस (25 वर्ष) निवासी कुदरही, मनीष यादव (24 वर्ष) निवासी पकड़ी वक्तावर तथा मनोज सैनी (27 वर्ष) निवासी बरसांव (माली का पुरवा) थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती शामिल हैं।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
No comments:
Post a Comment