<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 1, 2026

संत कबीर नगर में ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का लाइव प्रसारण, श्रमिकों को योजनाओं की दी गई जानकारी


संत कबीर नगर। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, संतकबीरनगर में किया गया। इस मौके पर धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जनपद के श्रमिकों को मुख्यमंत्री के ‘श्रमेव जयते’ से जुड़े विचारों को सुनने का अवसर मिला। विधायक गणेश चंद्र चौहान ने निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों को श्रम विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही उन्होंने बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या विवाह सहायता, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता आदि की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश असंगठित सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के तहत ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना और नेशनल पेंशन योजना (ट्रेडर्स) के बारे में भी श्रमिकों को अवगत कराया गया। विधायक ने श्रमिकों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

श्रमिक जागरूकता के लिए आयोजित संगोष्ठी में वेतन भुगतान अधिनियम-1936, न्यूनतम वेतन अधिनियम-1948 तथा उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 सहित विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में श्रवण अग्रहरी, ताल बहादुर, प्रभात द्विवेदी, मनोज कुमार सहित विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि व श्रमिक उपस्थित रहे। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने विधायक गणेश चंद्र चौहान का सम्मान कर कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages