<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

संतकबीरनगर पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी सम्पन्न, 43 पुलिसकर्मी ‘टॉप ऑफ द मंथ’ से सम्मानित


संतकबीरनगर। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद मासिक अपराध गोष्ठी में यातायात माह, साइबर अपराध, महिला अपराध सहित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई।
एसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराधों में प्रभावी कार्रवाई, अपहृताओं की सकुशल बरामदगी तथा पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंभीर अपराधों में दोषसिद्धि बढ़ाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी पर जोर दिया।
इसके अलावा अवैध शराब, चोरी, नकबजनी व वाहन चोरी पर सख्त कार्रवाई, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सीसीटीवी कैमरों की अधिकतम स्थापना के निर्देश भी दिए गए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले 43 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को “टॉप ऑफ द मंथ” चयनित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी ने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
गोष्ठी में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages