<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

लखनऊ में पेंशन अदालत सह जीवन प्रमाण कैम्प का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। नियंत्रक संचार लेखा, उत्तर प्रदेश (पूर्व) लखनऊ द्वारा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तथा संचार मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय परिसर में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए पेंशन अदालत एवं जीवन प्रमाण कैम्प का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी पेंशनभोगियों का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया गया। अपने संबोधन में नियंत्रक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंशनभोगियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने SAMPANN प्लेटफॉर्म की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अब पेंशन सीधे पेंशनभोगियों के खातों में उसी प्रकार पहुंच रही है जैसे सेवा अवधि के दौरान वेतन प्राप्त होता था। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ऐसे शिविरों के आयोजन पर भी बल दिया।

पेंशन अदालत के दौरान दूरसंचार पेंशनभोगियों के लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही पेंशनभोगियों के डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए गए तथा नवीनतम पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

इस आयोजन में उप नियंत्रक सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, लेखाधिकारी श्रीमती संवेदना सिंह, सहायक लेखाधिकारी अम्बरीश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में पेंशनर्स संघ के प्रांतीय सचिव जे.एन. दुबे, प्रांतीय कोषाध्यक्ष के.पी. अवस्थी, प्रकाश चन्द्र सहित सभी पेंशनभोगियों एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages