<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

गोरखपुर में छिनैती गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना कैंट पुलिस ने छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा कन्नौजिया निवासी थाना झंगहा, गोरखपुर और राज मौर्या निवासी जनपद देवरिया (हाल पता रामगढ़ताल, गोरखपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने 1 और 2 मई को मोबाइल पर बात कर रहे दो व्यक्तियों से फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages