<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 22, 2026

मिशन 2027 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), अयोध्या जिला कार्यकारिणी भंग


अयोध्या। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अयोध्या की जिला कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी द्वारा भंग कर दिया गया है। पार्टी संगठन को अधिक सक्रिय, चुस्त-दुरुस्त एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी ने बताया कि शीघ्र ही विस्तारित नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2027 को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में भी पार्टी चुनाव लड़ेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन को नए स्वरूप में तैयार किया जा रहा है।
सरबजीत कोरी ने बताया कि पार्टी में नए चेहरों को जिम्मेदारी देने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए वर्तमान जिला कार्यकारिणी को भंग किया गया है। जल्द ही जनपद से लेकर ग्राम स्तर तक नई कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages