<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

100 दिवसीय टीबी अभियान में तेजी, कल बस्ती पहुंचेंगे उप महानिदेशक (टीबी)


बस्ती। जनपद में टीबी से होने वाली मौतों को कम करने तथा नए लोगों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 24 मार्च 2026 से 100 दिवसीय टीबी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत हाईरिस्क गांवों को चिन्हित कर आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है।
शिविरों में आने वाले लोगों का एक्स-रे, एचआईवी जांच, हीमोग्लोबिन, मधुमेह एवं ब्लड प्रेशर की जांच के साथ बीएमआई भी निकाला जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलक्षणिक व्यक्तियों की एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक जांच कराकर छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें इलाज से जोड़ा जा रहा है।
अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में ब्लॉकवार माइक्रोप्लान तैयार कर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कप्तानगंज में आयोजित शिविर में गुरुवार को 109 लोगों का हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से परीक्षण किया गया।
टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए 22 मई 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के उप महानिदेशक (टीबी), सेंट्रल टीबी डिवीजन बस्ती का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह अभियान की उपलब्धियों और चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages