<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 19, 2026

कानपुर में चोरी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में दम तोड़ा


घाटमपुर(कानपुर)। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में शनिवार को चोरी का आरोप लगाकर एक युवक से मारपीट की गई। घायल युवक ने रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरोप गांव के ही एक युवक पर है। मामले में पीड़ित के स्वजन ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
गोपालपुर गांव निवासी विजय सचान उर्फ कल्लू ने विक्रम उर्फ बबलू के बीच मारपीट की थी। विजय ने विक्रम पर घर में चोरी करने का आरोप लगाया था। गंभीर घायल होने पर विक्रम को घाटमपुर सीएचसी लाया गया था। यहां से उसे कानपुर एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अतिरिक्त निरीक्षक खुर्शीद अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages