बस्ती। धनुषधारी चतुर्वेदी संगीत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एवं अजसा कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के संचालन में श्री वशिष्ठ धाम महोत्सव का आयोजन बादशाह हाल सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक धनुषधारी चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला चरण ऑडिशन के माध्यम से आयोजित किया गया था, जिसके बाद चयनित प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
संयोजक अच्युत शुक्ल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत नृत्य, संगीत, कला, मॉडलिंग एवं लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शहर के प्रतिभाशाली कलाकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के परिणामों में संगीत वर्ग में अर्पित भारती, नृत्य में आदित्य कुमार, लेखन में निधि चौधरी, कला में अंश तथा मॉडलिंग में सैफ अली और वैष्णवी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में शुभम साहू, शिवेन्द्र पंडित और शिवांश पाण्डेय शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजली पाण्डेय एवं नागेन्द्र शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार सिंह, भावेश पाण्डेय, मन्नू सिंह, अखिलेश पाठक, मनमोहन श्रीवास्तव, आरती देवी, जया शुक्ला, रवि पटेल, राहुल श्रीवास्तव एवं डॉ. डी.के. गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अरुणेश सिंह, लतीफ, सुहैल, आदर्श, हर्ष, यथार्थ, मणि, आलोक सहित बड़ी संख्या में संगीत एवं कला प्रेमियों की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment