<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

शहीद अग्निशमन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय अमित कुमार की उपस्थिति में जनपद के अग्निशमन एवं आपात सेवा शाखा में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित कर्मचारियों को पिन-फ्लैग लगाकर सम्मानित किया तथा अपना वक्तव्य पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उपकरणों की स्थिति, तत्परता और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया।
विदित हो कि अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन को आग से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages