<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

महिला को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को सोनहा पुलिस ने किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने महिला को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना सोनहा पर 10 फरवरी 2026 को उक्त प्रकरण में मु0अ0 सं0 26/2026 धारा 87, 352, 351(3), 142, 64(2)M, 127(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में थाना सोनहा पुलिस टीम ने 14 अप्रैल 2026 को समय 13:35 बजे चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त अभिषेक पुत्र जैसराम, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी परसोंहिया पाण्डेय थाना सोनहा जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया है। वहीं, अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages