<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री स्तर से फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें प्रदेश के 25 सबसे पिछड़े जिलों में संत कबीर नगर भी शामिल पाया गया। समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अप्रैल माह के भीतर शत-प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनपद में 13 अप्रैल तक 54,398 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री कराया जाना अभी शेष है। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्रों की खरीद तथा गेहूं बिक्री के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है, इसलिए कोई भी किसान इससे वंचित न रहे।

जनपद में इस अभियान को गति देने के लिए लेखपाल, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, ग्राम सचिव और राजस्व निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जिलाधिकारी द्वारा सभी कोटेदारों एवं जन सुविधा केंद्र संचालकों को भी इस कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

समीक्षा में यह भी सामने आया कि अभी 200 ग्राम पंचायतों में 100 से अधिक किसानों का पंजीकरण शेष है, जबकि 350 ग्रामों में 50 से अधिक किसान अभी रजिस्ट्री से वंचित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रीय कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री हर हाल में पूर्ण कर ली जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा इस अभियान की गंभीरता को देखते हुए प्रतिदिन रात्रि 9 बजे उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी तथा कृषि एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की जा रही है, ताकि लक्ष्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages