<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

डीएम की अध्यक्षता में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को “सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और सशक्तिकरण” थीम पर किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) जय प्रकाश एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण नमन किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, समानता एवं बंधुता की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के संघर्ष, सिद्धांत और आदर्श ही उन्हें महान व्यक्तित्व बनाते हैं। उन्होंने कहा कि “हमारा संविधान भारत की आत्मा है, और संवैधानिक दायरे में रहकर जनता की सेवा करना ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” उन्होंने अधिकारियों को आमजन की गरिमा का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान नियमानुसार करने का आह्वान किया।

उन्होंने बाबा साहब के शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता स्थापित करने के उनके प्रयासों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर शोषण, भेदभाव और असमानता के खिलाफ संघर्ष किया तथा समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी। जिलाधिकारी ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का उल्लेख करते हुए सभी से उनके पालन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages