वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बभनान (गोंडा)। बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड, यूनिट बभनान द्वारा मिल बंदी को लेकर अंतिम सूचना जारी की गई है। मिल प्रबंधन ने मिल क्षेत्र के सभी गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से अपेक्षा के अनुरूप गन्ना आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे यह प्रतीत होता है कि क्षेत्र में पेराई योग्य गन्ना लगभग समाप्त हो चुका है।
मिल प्रशासन के अनुसार, किसानों की सुविधा और शेष गन्ने की खरीद सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिलगेट पर फ्री सप्लाई टिकट की व्यवस्था करते हुए 12 अप्रैल 2026 से गन्ने की मुक्त खरीद शुरू की गई थी। इसके बावजूद अभी भी कुछ किसानों के पास गन्ना अवशेष होने की संभावना को देखते हुए उन्हें एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।
जारी सूचना के अनुसार, चीनी मिल 15 अप्रैल 2026 को बंद कर दी जाएगी। अतः जिन किसानों के पास अभी भी आपूर्ति/पेराई योग्य गन्ना शेष है, वे अपना गन्ना 15 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से मिल पर आपूर्ति कर दें।
मिल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि और समय के बाद यदि किसी किसान का गन्ना अवशेष रह जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी चीनी मिल की नहीं होगी।
यह सूचना महाप्रबंधक (गन्ना) की ओर से जारी की गई है, जिसकी प्रति संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी प्रेषित कर दी गई है।

No comments:
Post a Comment