वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर गोरखपुर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती उत्साह एवं उमंग के साथ मनाई गई। अम्बेडकर चौराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद माया बाजार वार्ड नं. 62 स्थित सेवा बस्ती में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल से संबंधित पुस्तकों व पंपलेट के माध्यम से लोगों को योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार ने कहा कि शिक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों के प्रति जागरूकता ही समाज को आगे बढ़ाती है। महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ‘जितू’ ने बाबासाहेब को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का प्रतीक बताते हुए उनके संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को जीवन में उतारने की अपील की।
महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए सामाजिक समरसता पर जोर दिया। इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि बाबासाहेब ने दलितों, पिछड़ों, महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment