गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत गोरखपुर महानगर के राप्तीनगर एवं बिस्मिल नगर मंडलों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशालाओं में अंत्योदय, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को प्रमुखता से रखा गया।
राप्तीनगर मंडल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
बिस्मिल नगर मंडल में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की जा रही हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही भाजपा की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में प्रशांत विश्वकर्मा, शिशिर वर्मा, अच्युतानंद शाही, वीरेंद्र पांडेय सहित दोनों मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment