<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम - डॉ. धर्मेंद्र सिंह


गोरखपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को गोरखपुर क्लब में टाउनहॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को समान अधिकार, सम्मान और नेतृत्व का अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इससे राजनीति अधिक समावेशी और प्रतिनिधिक बनेगी।
महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि यह कानून महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही देश के विकास में उनकी भागीदारी को कई गुना बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व लगभग 15 प्रतिशत है, जबकि इस कानून के लागू होने से यह बढ़कर 33 प्रतिशत हो जाएगा, जो वैश्विक औसत से भी अधिक होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह अधिनियम मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में सुधा मोदी, सुनिशा श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, रागिनी जायसवाल, रत्नेश मौर्य, दीपा पांडेय, ममता जायसवाल, चंचला शुक्ला, मीरा सहित शिक्षाविदों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं, एनजीओ प्रतिनिधियों व अन्य संस्थाओं की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages