<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

बनकटी विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल


बस्ती। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा के संयोजन में हुआ। मुख्य अतिथि सीडीए एकेडमी की प्रिंसिपल अरुणा पाल रहीं तथा अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने की। संचालन अतुल कृष्ण राज व राकेश मिश्रा ने किया।
मुख्य अतिथि अरुणा पाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तक ज्ञान नहीं, बल्कि उसका व्यवहारिक उपयोग भी है। अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।
कार्यक्रम में अभय सिंह यादव सहित अन्य वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए अभिभावकों से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने की अपील की।
इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 50 छात्रों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages