बस्ती। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा घोषित जिला पदाधिकारियों की सूची में राधेश्याम कमलापुरी को जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन ने उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
शुक्रवार को भाजपा मंडल गौर के बभनान बाजार में जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम कमलापुरी का गर्मजोशी से स्वागत किया। माला पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राधेश्याम कमलापुरी के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में भाजपा को लाभ होगा। उन्होंने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, मंडल अध्यक्ष परसा मनोज पाठक, दुर्गा प्रसाद दूबे, राजेश कसौधन ‘गुरुजी’, नामित सभासद रविन्द्र कसौधन, सभासद मंशाराम, राम प्रगट सिंह, डॉ. अरविन्द कमलापुरी, प्रेम मोदनवाल, दीपक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment