<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं - सीडीओ


बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों में प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सर्वोपरि है, इसलिए निस्तारण के बाद फीडबैक अवश्य लिया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। सभी अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल की मॉनिटरिंग करें और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में डीएफओ डॉ. शिरीन, पीडी राजेश कुमार, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र कुमार, एडीआईओएस उदयभान वर्मा, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर उपेन्द्र यादव, एसीएमओ डॉ. अजय चौधरी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, एलडीएम आर.एन. मौर्य, एआरटीओ माला बाजपेयी, डीएसओ विमल शुक्ला, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages