<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 16, 2026

ग्रीष्मकाल में यात्रियों को राहत : आनंद विहार–जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने 04008/04007 आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी–आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन निर्धारित तिथियों में कुल 12 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

04008 आनंद विहार टर्मिनल–जोगबनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 08:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा होते हुए रात 22:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। अगले दिन छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट होते हुए जोगबनी 15:00 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 04007 जोगबनी–आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी फारबिसगंज, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा होते हुए अगले दिन 10:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा आगे गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए तीसरे दिन 03:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोच, शयनयान श्रेणी के 04 कोच, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एलएसएलआरडी का 01 कोच शामिल है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages