<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

भीषण गर्मी में स्कूल समय बदलने व गैस आपूर्ति की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह एवं जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को शिक्षकों ने भीषण गर्मी के मद्देनजर विद्यालय समय परिवर्तन और मध्यान्ह भोजन के लिए गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि लगातार बढ़ते तापमान के चलते परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दोपहर दो बजे तक बैठाकर पढ़ाना कठिन हो रहा है। अधिकांश विद्यालयों में बिजली की व्यवस्था नहीं है और जहां है भी, वहां दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव और जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी ने बताया कि मध्यान्ह भोजन बनाने में भी गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। गैस एजेंसियों द्वारा समय से सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाता और छात्र संख्या अधिक होने के बावजूद एक माह में केवल एक सिलेंडर ही दिया जाता है, जिससे भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शिक्षकों को गैस के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।
शिक्षकों ने मांग की कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन किया जाए तथा मध्यान्ह भोजन के लिए गैस आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों की गैस लिमिट बढ़ाई जाए।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष हरेन्द्र यादव, सनद पटेल, सुरेश गौड़, अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, संजय यादव, अविनाश दुबे, अनिल पाठक, वेद उपाध्याय, विवेक प्रताप सिंह, दीपचंद कनौजिया, उमाशंकर पाण्डेय, विजय यादव, संतोष मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages