<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 17, 2026

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगा महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण - रंजना सिंह


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं सभासद रंजना सिंह ने महिला आरक्षण विधेयक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लागू किए जाने की दिशा में हो रही पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों का ही परिणाम है कि अब आधी आबादी पंचायत से लेकर संसद तक अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में रंजना सिंह ने कहा कि पार्टी और सरकार ने उन जैसी एक सामान्य गृहिणी पर जो विश्वास जताया है, उसे वह निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करेंगी। उन्होंने रुधौली नगर पंचायत के सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने का संकल्प भी दोहराया।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी तथा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सहित पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages