<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

बस्ती के रविकान्त भट्ट साउथ अफ्रीका दौरे पर कोच नियुक्त, जिले में खुशी की लहर


बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी ओम प्रकाश भट्ट के पुत्र रविकान्त भट्ट साउथ अफ्रीका में आयोजित एक दिवसीय दो मैचों और टी-20 के तीन मैचों के लिए कोच के रूप में दिल्ली से रवाना हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि से जनपद के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।
यह जानकारी देते हुए बस्ती वेटरेन्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने बताया कि रविकान्त भट्ट ने इस उपलब्धि के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने बस्ती जैसे ग्रामीण क्षेत्र से सीमित संसाधनों के बीच यह मुकाम हासिल किया, जो स्थानीय स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
बताया गया कि रविकान्त भट्ट दिल्ली में ‘आर.के.बी.’ नाम से कई क्रिकेट एकेडमियां संचालित कर रहे हैं, जहां वे युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनके खेल भविष्य को संवार रहे हैं। इससे पूर्व वे टी-20 एशिया कप डेफ टीम के इंडिया कोच के रूप में टीम को सफलता दिला चुके हैं। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे के लिए कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले रविकान्त भट्ट ने बताया कि उनके साथ हेड कोच देवदत्त तथा सहयोगी के रूप में सुशील गुप्ता भी टीम का हिस्सा हैं।
रविकान्त भट्ट की इस सफलता पर चेयरमैन विक्रान्त भट्ट, जी.डी. मिश्रा, अमित शर्मा, अवधेश भट्ट, दुर्गेश श्रीवास्तव, रवि उपाध्याय, रवि तिवारी, आमिर खान, संजय यादव, राजेन्द्र निषाद, अश्विनी मिश्र, विकास चौधरी, राहुल पाल सहित अनेक क्रिकेट खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages