50 करोड़ की स्कॉलरशिप योजना, 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर; इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा पर जोर
वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता में स्कॉलरशिप एवं एडमिशन पोर्टल सीयूसीईटी-2026 लॉन्च कर पूर्वांचल के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और करियर के नए अवसरों का द्वार खोल दिया। यूनिवर्सिटी ने इस पोर्टल के माध्यम से 50 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है, जिसमें छात्रों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति मिलने का अवसर मिलेगा।
प्रेस वार्ता में डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डीन साइंसेज, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने कहा कि सीयूसीईटी के जरिए अब तक 2,000 से अधिक छात्र-छात्राएं करोड़ों रुपये की स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बस्ती सहित पूर्वांचल के युवाओं को ग्लोबल एजुकेशन से जोड़कर इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल्स बनाना यूनिवर्सिटी का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी देश की पहली निजी एआई-ऑगमेंटेड यूनिवर्सिटी है, जहां 68 एआई-एनहैंस्ड एकेडमिक प्रोग्राम, एआई-एमएल रिसर्च सेंटर, माइक्रोसॉफ्ट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और 100 से अधिक कंपनियों के सहयोग से कॉरपोरेट एडवाइजरी बोर्ड जैसी सुविधाएं छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ रही हैं। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और आईबीएम सहित 23 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ एमओयू भी किए गए हैं।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि ‘कैम्पस टैंक’ और ‘सीयू एआई स्पेस’ जैसी पहलें युवाओं को स्टार्टअप, इनोवेशन और सीड फंडिंग से जोड़ रही हैं, जबकि 22 मल्टीडिसिप्लिनरी पीएचडी प्रोग्राम रिसर्च को नई दिशा देंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सीयूसीईटी-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन कर स्कॉलरशिप और एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। यह पहल प्रदेश के युवाओं के लिए एआई आधारित शिक्षा और रोजगार के नए अवसर तैयार करेगी।

No comments:
Post a Comment