<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

अयोध्या आई हॉस्पिटल में बढ़ी सुविधाएं, जल्द मिलेगा रेटीना उपचार भी


बस्ती। मणि मंदिर सेवा न्यास समिति द्वारा संचालित अयोध्या आई हॉस्पिटल पिछले 23 वर्षों से जनपदवासियों को नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहा है। अब अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है और जल्द ही रेटीना विशेषज्ञ की सेवाएं भी शुरू होने जा रही हैं।
अस्पताल के प्रबंधक अविरल सिंह ने बताया कि अब तक रेटीना संबंधी ऑपरेशन के लिए मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था शुरू होने के बाद यह सुविधा बस्ती में ही उपलब्ध होगी। अस्पताल में हर वर्ष हजारों मरीजों का सफल इलाज किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यहां मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, डायबिटिक आई डिजीज, कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, ड्राई आई, स्क्विंट सहित विभिन्न नेत्र रोगों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों से किया जा रहा है। मरीजों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले देशी और विदेशी लेंस उचित दर पर उपलब्ध हैं।
फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. दानिश टंडन ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के कारण अब मोतियाबिंद का ऑपरेशन किसी भी मौसम में सुरक्षित रूप से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों को मौसम को लेकर फैली भ्रांतियों से बचना चाहिए और समय पर उपचार कराना चाहिए।
अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी रियायती दरों पर इलाज दिया जा रहा है।
चिकित्सकों ने लोगों से नियमित नेत्र जांच कराने और आंखों को धूल, धूप व धुएं से बचाने की सलाह दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages