<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 24, 2026

कस्तूरबा विद्यालयों के बाउंड्रीवॉल टेंडर में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा बस्ती मंडल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए निकाले गए टेंडरों में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने तथा टेंडर निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से प्रक्रिया कराने की मांग की है।
पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा को पत्र प्रेषित कर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में संजय प्रताप जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय—रामनगर, सल्टौआ और रुधौली में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर कुछ विशेष ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अलग-अलग नियमों के तहत टेंडर जारी किए गए हैं। जबकि अन्य जिलों में प्रत्येक ब्लॉक का टेंडर अलग-अलग क्रमांक से निकाला गया है।
उन्होंने कहा कि बस्ती जिले में ठेकेदारों और विभाग की मिलीभगत से सभी टेंडरों को सामूहिक रूप से निकाला गया, जो नियमों के विपरीत है। ऐसे में मामले की उच्चस्तरीय जांच कराते हुए टेंडर निरस्त कर मानक प्रक्रिया के तहत पुनः टेंडर जारी किया जाना आवश्यक है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages