<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान तथा मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा निर्मित संविधान आज भी देश को एकता, समानता एवं न्याय के मार्ग पर अग्रसर कर रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, सामाजिक समरसता एवं समानता बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages