<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 14, 2026

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में बस्ती ने बनाई रफ्तार, 3.65 लाख किसानों का पंजीकरण पूरा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जनपद बस्ती विगत चार दिनों से प्रदेश के टॉप-5 जनपदों में शामिल है।

उन्होंने बताया कि अभियान की नियमित समीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में की जा रही है, जिसमें जिला विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी (जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी) सहित अन्य संबंधित अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक विकास खंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर कार्य में तेजी लाई गई है।

मुख्य राजस्व अधिकारी के अनुसार, जनपद में अब तक 3,65,039 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है, जिससे बस्ती प्रदेश में 34वें स्थान पर पहुंच गया है। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन को अप्रैल माह तक रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अधिकारी स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। लापरवाही या अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की योजनाओं, बीज, उर्वरक, कीटनाशक एवं कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने, फसल बीमा का लाभ लेने तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है।

कैसे कराएं फार्मर रजिस्ट्री

किसान अपने आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी विशेष अभियान कैंप में पहुंचकर कृषि, राजस्व या पंचायत विभाग के कर्मचारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जन सेवा केंद्र या मोबाइल/सहायक ऐप के माध्यम से भी स्वयं पंजीकरण किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages