<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 15, 2026

स्कूटी रैली में गूंजा नारी शक्ति का हुंकार, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब


बस्ती। केंद्र सरकार द्वारा पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की उपस्थिति में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने सदर ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सदर ब्लॉक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शक्ति चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
समापन अवसर पर “हस्ताक्षर दीवार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने हस्ताक्षर कर अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। रैली के दौरान महिलाएं केसरिया व तिरंगे साफे पहनकर स्कूटी और बुलेट पर सवार नजर आईं। “नारी शक्ति वंदन – राष्ट्र का अभिनंदन” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
मुख्य अतिथि चारु चौधरी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है, जो उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी प्रदान करेगा। विशिष्ट अतिथि चंदा देवी श्रीवास्तव ने इसे महिलाओं की जागरूकता, आत्मविश्वास और बढ़ती ताकत का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर सुमन सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, रोली सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, सबिता तिवारी, आरती शर्मा, कविता, सुनीता, शकुन्तला, मीना, दीपा गुप्ता, स्वेता, प्रीति, निधि, रेनू गुप्ता, वैष्णवी, रचना देवी, सुधा सिंह, सरिता, बबिता, पूनम, दीपिका चौधरी, शिप्रा, शिखा, ललिता, चाँदनी, आकांक्षा, रितु, नित्या, निक्की, राधा, विभा, अर्चना, माधवी, शीतल, अंजनी, संजू देवी, रुक्मणि, ममता, पूजा, आशा चौधरी, आँचल, आराध्या, साक्षी, सलोनी, दुर्गावती, अनीता, गीता श्रीवास्तव एवं मंजू सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages