गोरखपुर। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में विद्वत जनकल्याण समिति, गोरखपुर द्वारा हाँसूपुर स्थित भगवान परशुराम मंदिर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन-अर्चन और तिलक चंदन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्वान और पुरोहित शामिल हुए।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अश्वनी कुमार मिश्र एवं उपाध्यक्ष पंडित राजेश कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन महामंत्री ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पाण्डेय ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और धर्म की स्थापना के प्रतीक हैं। उनकी जयंती समाज को सत्य, साहस और संस्कारों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में विद्वानों ने भारतीय परंपरा में ब्राह्मणों के ज्ञान, शिक्षा, ज्योतिष, आयुर्वेद और सामाजिक नेतृत्व में योगदान को रेखांकित किया। साथ ही युवाओं से अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पंडित बृजेश पाण्डेय, पंडित राजेश मिश्र, पंडित अश्वनी कुमार मिश्र, पंडित शेषमणि पाण्डेय, पंडित रमेश पाण्डेय, पंडित अश्वनी त्रिपाठी, पंडित धनंजय द्विवेदी, पंडित रामप्रसन्न मिश्र, पंडित दिवाकर दूबे, पंडित रामसुचित उपाध्याय, पंडित बलिराम पाण्डेय, पंडित रजत भट्ट, पंडित अनुराग त्रिपाठी, पंडित अमरनाथ मिश्र, पंडित गौरव तिवारी व पंडित राजन तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment